Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 3 ट्रैक्टर जब्त

 


गया जिले में अवैध खनन और बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा है। इसी क्रम में गया पुलिस ने 23 जनवरी को जिले अलग अलग थाना क्षेत्रों में कारवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर को जब्त कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पहली कारवाई मविवि थाना क्षेत्र में हुई जिसमें अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त रविकांत कुमार उर्फ टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया, वही चेरकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ नितीश कुमार को गिरफ्तार किया। जबकि, बेलागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदा एक और ट्रैक्टर को बरामद किया। तीनों मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ