Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: बोधगया में यातायात नियमों पर चला जागरूकता अभियान

गया जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार, 24 जनवरी को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी, थानाध्यक्ष यातायात बोधगया और पुलिस कर्मियों ने बोधगया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को यातायात संकेतों, ट्रैफिक लाइट्स और नो-पार्किंग जैसे नियमों के महत्व को मनोरंजक तरीकों से समझाया गया। ओवरटेकिंग और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उदाहरण देकर समझाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नगरवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और उनका पालन सुनिश्चित करना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ