Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

शेरघाटी में पुलिस पर हमले के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

गया, 14 फरवरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस पर हमला करने के मामले में शेरघाटी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को ग्राम जमुआईन के पास छापेमारी के दौरान दो व्यक्तियों को 10 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी क्रम में घाघर मोड़ के पास एक अन्य व्यक्ति को 80 किलोग्राम फुल महुआ के साथ पकड़ा गया, लेकिन भागने के प्रयास में घायल होने के कारण उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी भेजा गया था। वहीं, अस्पताल में उक्त व्यक्ति के पुत्र और उनके सहयोगियों ने पुलिस बल पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। इस घटना के बाद शेरघाटी थाना में मामला दर्ज कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा आसूचना संकलन और लगातार छापेमारी के बाद 13 फरवरी 2025 को इस मामले में एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया और चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूर्व में ही इस कांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा पासवान, मनोज कुमार उर्फ मनोज पासवान, सुरेंद्र पासवान (तीनों पिता राजकुमार पासवान) और नितीश कुमार (पिता बिरेन्द्र पासवान), सभी निवासी पीपरपांती, थाना शेरघाटी, शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ