Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

टिकारी में अवैध कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

गया, 14 फरवरी। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत टिकारी थाना पुलिस ने 13 फरवरी 2025 को ग्राम पलुहड़ गढ़ से एक व्यक्ति को चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ गांव में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद टिकारी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पॉकेट से प्लास्टिक में लपेटे चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमलेश मांझी उर्फ रामाश्रय मांझी (पिता विठल मांझी), निवासी पलुहड़ गढ़, थाना टिकारी के रूप में हुई है। इस संबंध में टिकारी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ