गया, 18 फरवरी 2025। बोधगया में विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के आगमन के मद्देनजर बिपार्ड में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार, 18 फरवरी 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस उपाधीक्षक-2, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बोधगया और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बिपार्ड का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0 टिप्पणियाँ