Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

डेल्हा में हत्या के प्रयास का एक और आरोपी गिरफ्तार

गया, 14 फरवरी। डेल्हा थाना क्षेत्र में हीरामन साव के भतीजे पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 13 फरवरी 2025 को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वादी हीरामन साव ने 10 फरवरी को थाने में लिखित शिकायत दी थी कि वे अपने भतीजे के साथ घर पर थे, तभी भुरी चौधरी अपने साथियों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगा था। मना करने पर उसने हरवे-हथियार से हमला कर दोनों को बुरी तरह घायल कर दिया और सोने की चेन व लॉकेट छीनकर फरार हो गया था। इस मामले में डेल्हा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुरी चौधरी (पिता बन्डा चौधरी), निवासी धनिया बगीचा, थाना डेल्हा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ