आज दिनांक 22 दिसंबर 2021को रेल पुलिस बल, गया के द्वारा चोरी की मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को रेलवे स्टेशन गया प्लेटफार्म संख्या 06, पटना छोर की तरफ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शंकर सिंह उर्फ चिल्लु सिंह उम्र 19 वर्ष पिता भीम सिंह है। गिरफ्तार अभियुक्त चुटकीडीह थाना बलरामपुर, जिला पुरूलिया , पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से किसी अन्य यात्री की चोरी गई विवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध रेल थाना, गया कांड संख्या 271/21 दिनांक 22/11/21 धारा 414 भा० द० वि० के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
1 टिप्पणियाँ
Jai shree Ram bhaiya ji
जवाब देंहटाएं