Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया,बिहार । रंगदारी मांगने तथा फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में एक देसी कट्टा, एक थरनट एवं 10 कारतूस सहित 10 लोग गिरफ्तार।



दिनांक 26 फरवरी 2023 को डेल्हा थाना अंतर्गत बैरागी महादेव स्थान के समीप एकजुट होकर फायरिंग कर सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने के मामले में कुल दस लोगो को गिरफ्तार किया गया। जानकारी हो कि पुलिस को हथियार से लैस होकर दहशत फैलाने के इरादे से कुछ अभियुक्तों के एकजुट होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके पश्चात पुलिस बल के सदस्य मौके पर पहुंचे जिन्हें देखकर सभी अभियुक्त फायरिंग कर भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस बल के द्वारा दस अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से एक देसी कार्रबाइन एक देशी कट्टा 10 कारतूस एवं घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम वीरू कुमार पिता कृष्णा यादव अभिषेक कुमार पिता राजेश प्रसाद आदित्य कुमार पिता सुनील प्रसाद छोटू कुमार पिता सुरेश प्रसाद पिंटू यादव अवधेश यादव अमन कुमार पिता कुंदन प्रसाद प्रिंस कुमार पिता गोवर्धन यादव अविनाश कुमार पिता पवन कुमार आनंद कुमार पिता अशोक कुमार राजा यादव पिता राजू यादव सभी थाना कोतवाली, चंदौती एवं डेल्हा के निवासी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ