Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की गई कारवाई में 30 मार्च को जिले से 25 अभियुक्त गिरफ्तार



गया, बिहार। अपराध पर रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 30 मार्च 2023 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग मामले में कुल 25 लोगों की गिरफ्तारी की गई, जिसमें महिला संग उत्पीड़न मामले में बोधगया थाना क्षेत्र से शंभू मिस्त्री संग एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि हत्या के प्रयास मामले में रामपुर थाना क्षेत्र से मोहम्मद शाहिद को, विधुत अधिनियम के अंतर्गत भदवर थाना क्षेत्र से अयोध्या साव को गिरफ्तार किया गया वहीं अन्य शीर्ष कांडों में महकार थाना क्षेत्र से राज कुमार, मनीष कुमार एवं मोहित रंजन को गिरफ्तार किया गया। जिले में चलाए जा रहे विमुक्ति अभियान के तहत 34 लीटर महुआ शराब, 60 किलो महुआ फुल दाना एवं एक मोटरसाइकिल को बरामद कर कुल 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिसमें बांकेबाजार एवं चेरकी थाना क्षेत्र से एक एक तथा खिजरसराय थाना क्षेत्र से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ