Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

कलेक्टरगंज वार्ड 106 के प्रत्याशी विवेक मिश्रा ने चलाया जनसंपर्क अभियान।



कानपुर, उ.प्र.। कलेक्टरगंज वार्ड 106 के प्रत्याशी विवेक मिश्रा ने चलाया जनसंपर्क अभियान। जनता एवं व्यापारियों का मिल रहा पूर्ण समर्थन। उत्तर प्रदेश में चारो ओर नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी है एवं सभी प्रत्याशियों के द्वारा जनता से अपने पक्ष में वोट करने की गुहार लगाई जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर गंज वार्ड संख्या 106 के प्रत्याशी विवेक मिश्रा ने भी दिनांक 1 मई 2023 को अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनता से मुखबिर होकर उन्होंने एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों से बढ़ते किराए, पूर्व से चलती आ रही मूल भूत समस्याओं से निवारण दिलाने का भरोसा दिलाया । उन्होंने कहा कि लोग उनके चुनाव चिन्ह उगते हुए सूरज को वोट दे, वो लोगों के विकाश का सूरज अस्त नहीं होने देंगे। बता दें कि व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों का विवेक मिश्रा को पूर्ण समर्थन मिल रहा है, तथा व्यापार मंडल के महामंत्री इकलाख मिर्जा जी स्वयं सड़क पर उतर कर सभी व्यापारियों की ओर से प्रत्याशी विवेक मिश्रा का समर्थन करते नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ