नोएडा, उ.प्र.। लुहारली टोल प्लाजा पर केबिन में घुसकर की महिला कर्मी की पिटाई। आरोपी महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में। ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा का एक मामला प्रकाश में आया है जहां टोल को लेकर हुए एक विवाद में एक महिला द्वारा केबिन में घुसकर महिला कर्मी की बुरी तरह पिटाई कर दी गई, सूत्रों की माने तो पिटाई करने वाली महिला आंचल का महिला कर्मी के साथ टोल देने को लेकर पर कुछ विवाद हुआ था, जिसके पश्चात आरोपी महिला द्वारा केबिन में घुसकर महिला कर्मी के साथ मारपीट किया जाने लगा पीड़ित महिला कर्मी की माने तो वह महिला खुद को लोकल बता रही थी जिसे पश्चात आईडी मांगने पर आरोपी महिला द्वारा उनके संग मारपीट किया जाने लगा। बता दे कि मामले की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा आरोपी महिला को हिरासत में लिया जा चुका है एवं आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ