गया जिले की पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी वरुण पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी डेल्हा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 08 सितंबर 2024 को वरुण पासवान ने वादी के घर के बाहर भीड़ इकट्ठा कर शोर-शराबा किया और मना करने पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर वादी को बुरी तरह घायल कर दिया था।
घटना के बाद से ही डेल्हा थाना में कांड संख्या 220/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। आरोपी वरुण पासवान को कई दिनों से फरार बताया जा रहा था, जिसे अब पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस कांड में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस का छापेमारी अभियान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम वरुण पासवान उर्फ कारू पासवान, पिता इन्दल पासवान है जो छोटकी नवादा गाँधी मोड़, थाना डेल्हा, जिला गया का निवासी है।
0 टिप्पणियाँ