Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

वरीय पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनी 30 लोगों की समस्याएं, दिए तुरन्त समाधान के निर्देश

गया, 14 दिसंबर: वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के कार्यालय में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें 30 लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपराधिक मामलों, पारिवारिक समस्याओं और अन्य मुद्दों से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जनता दरबार का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। गया जिले में इस तरह के प्रयासों से लोगों का विश्वास प्रशासन पर मजबूत हो रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ