Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

फिरौती का खेल खत्म: गया पुलिस ने 6 घंटे में बच्चे को किया सकुशल बरामद, 4 गिरफ्तार

गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को प्राथमिकी दर्ज होने के मात्र 6 घंटे के भीतर झारखंड के पलामू जिले से सकुशल बरामद किया। इस दौरान घटना में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

यह घटना 8 दिसंबर 2024 की है, जब इमामगंज थाना क्षेत्र में एक बालक का अपहरण हुआ। बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा मछली देखने गया था, जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। इस संबंध में इमामगंज थाना कांड संख्या-325/24 के तहत मामला दर्ज किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी अनुसंधान और सटीक सूचना के आधार पर छापेमारी की। पहले आरोपी अनुज कुमार को पकड़ा गया, जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद झारखंड के पलामू जिले में छापेमारी कर तीन अन्य अभियुक्तों—सौरभ कुमार, अवध कुमार, और पिंटू कुमार—को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अपहृत बालक को एक नवनिर्मित मकान से सकुशल बरामद किया और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने फिरौती के लिए बालक का अपहरण किया था। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गया पुलिस ने इस सफलता के लिए विशेष टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ