Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया: हत्या के प्रयास के दो अलग–अलग मामलों में दो अभियुक्त गिरफ्तार

गया, 22 दिसम्बर 2024 – गया पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहली घटना में, 8 सितम्बर 2024 को वादी ने आरोप लगाया कि सर्वण पासवान और उसके साथियों ने घर पर आकर गाली-गलौज की और फिर जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस मामले में कोंच थाना पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तहत 21 दिसम्बर को सर्वण पासवान को गिरफ्तार किया गया।

वहीं दूसरी घटना में, 21 दिसम्बर 2024 को वादी ने शिकायत की कि सुरेन्द्र यादव ने उनके घर आकर गाली-गलौज की और फिर मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। टिकारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ