गया जिले में 21 जुलाई 2024 को बकाया पैसे मांगने पर राज सिन्हा और उसके सहयोगियों द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में सिविल लाइन थाना में कांड संख्या 391/24 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत कारवाई करते हुए 9 दिसंबर 2024 को सिविल लाइन थाना पुलिस ने राज सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0 टिप्पणियाँ