गया। म० वि० वि० थाना पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर हुए हमले और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या - 166/24 में तीन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 18 अगस्त 2024 को दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप था कि दीपक कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से एक व्यक्ति को घायल किया और पिस्टल से फायरिंग की।
इस मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत 8 दिसंबर 2024 को म०वि०वि० थाना की टीम ने दीपक कुमार, महेंद्र यादव और दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अभियुक्त गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0 टिप्पणियाँ