Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया पुलिस ने चलाया व्यापक औचक निरीक्षण अभियान, किया चंदौती अंचल कार्यालय सहित डेल्हा एवं विष्णुपद थाना का निरीक्षण

गया पुलिस ने दिनांक 23 दिसंबर 2024 को जिले भर में विभिन्न स्तरों पर व्यापक निरीक्षण और कार्रवाई अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था और पुलिस निरीक्षक, चंदौती अंचल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया, जहां संचिकाओं के अद्यतन रखने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अवैध खनन व शराबबंदी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

डेल्हा थाना के निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने लंबित वाहनों को राजसात करने और पुराने जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। थाना परिसर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके अलावा, विष्णुपद थाना का निरीक्षण नगर पुलिस उपाधीक्षक ने किया। उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

शहरी क्षेत्र के दौरे में संध्या गश्ती और वाहन जांच में लगे पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की जांच की गई। यातायात प्रबंधन और जाम की समस्या से निपटने के लिए और अधिक प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं रात्रि में जिले भर में वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का प्रयास किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ