गया: गया पुलिस ने 6 दिसंबर 2024 को हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त सुजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी नीमचक बथानी थाना कांड संख्या-124/24 के तहत हुई है।
19 जून 2024 को वादिनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति देवी मंदिर के पास खड़े थे, तभी सुजीत पासवान और उसके सहयोगियों ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वादिनी के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में नीमचक बथानी थाना की टीम ने सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी सुजीत पासवान (निवासी तैलारी) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी रखने की बात कही है।
0 टिप्पणियाँ