Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

तिलक समारोह फायरिंग कांड: गया पुलिस ने एक और अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गया जिले के टिकारी थाना अंतर्गत खड़गपुरा गांव में 22 नवंबर 2024 को तिलक समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त अमोद कुमार (पिता- रेगी पासवान, निवासी- खड़गपुरा) को गिरफ्तार किया।

इससे पहले इस कांड के एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने सूचना संकलन के आधार पर यह कार्रवाई की। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस मामले में टिकारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। मामला गंभीर धाराओं सहित SC/ST एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ