Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

हत्या के प्रयास के दो अलग अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

गया, 16 फरवरी 2025। गया जिले में हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर थाना और खिजरसराय थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं के बाद पुलिस ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

पहली घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 30 जनवरी को एक व्यक्ति पर खंती से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस मामले में फतेहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेश यादव को पुलिस ने 15 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुडीसरवे गांव का निवासी है।

वहीं, दूसरी घटना खिजरसराय थाना क्षेत्र की है, जहां 15 फरवरी को जमीन की बाउंड्री बनवाने के दौरान विवाद के बाद विजय यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे के रॉड से हमला कर व्यक्ति को घायल कर दिया था। खिजरसराय थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आठ घंटे के भीतर तीन आरोपियों—विजय यादव, विकास कुमार और विक्रम यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी छाता बिगहा गांव के निवासी हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ