Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ,गया, बिहार के द्वारा विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा विजयादशमी उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन महावीर इंटर कॉलेज में किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओ ने महावीर इंटर कॉलेज से सह-पथ-संचलन निकाली , जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महावीर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर विजयादशमी पर्व के महत्व को एवम असत्य पर सत्य की विजय, अधर्म पर धर्म की विजय एवम प्रभु श्री राम के जीवन आदर्शो को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया गया । 









इस अवसर पर गया नगर कार्यवाहक श्री सुनील कुमार , गया विभाग के सह विभाग संचालक श्री सियाशरण प्रसाद जी सह अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।  मुख्य अतिथि श्री ब्रज किशोर मिश्रा एवं श्री सियाशरण प्रसाद ने शस्त्रों की पूजा कर शस्त्र पूजन कार्यक्रम को सफल बनाया ततपश्चात श्री ब्रजकिशोर मिश्रा जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन के बिना आम इंसान अकेले चाह कर भी कुछ नहीं कर पाता क्योकि बहुत सारि समस्यायें आती हैं।संघ के द्वारा हम संगठित होकर देश के नव निर्माण में अहम् भूमिका निभा पाने में समर्थ्य होते है क्योकि संगठित होकर जिस कार्य को किया जाता है उसमे सफलता मिलनी ही मिलनी है।संघ सनातन धर्म अनुनायियों को संगठित करने का कार्य करती है।देश के नव निर्माण में अहम् भूमिका निभाने का कार्य करती है। मुख्य अतिथि श्री ब्रज किशोर मिश्रा ने देश के वर्तमान स्थिति और और संघ के द्वारा किये जाने वाले कार्यो की सराहना की।श्री मिश्रा जी ने कहा की कथनी और करनी में अंतर नहीं होनी चाहिए।जिस आदर्श की बात हम करते है उसे धरातल पर भी करनी होगी लानी होगी तभी हमारे राष्ट्र का विकास संभव है। वहीं माननीय सह विभाग संचालक जी ने अपने उद्बोधन के दौरान वहा उपस्थित स्वयंसेवको को संगठन शक्ति के द्वारा चारो युगों में किये गए विजय कार्य से अवगत कराया।  अधर्म के बढ़ने पर किस तरह से धर्म के पालनहारों को संगठित रूप से कार्य करने की जरुरत है, इस बात को प्रकाशित करते हुए सभी को संगठित एवं एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित किया। 

संघ के कार्यकर्ताओ ने श्री ब्रज किशोर मिश्रा जी एवं सह विभाग संचालक श्री सियाशरण प्रसाद जी का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापन किया तथा आने वाले समय में किस तरह से सभी सवयंसेवको को  एकजुट होकर राष्ट्र के नव नर्माण में अपनी भूमिका निभानी है उस बात पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को समाप्ति की और ले गए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ