Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त। ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हुई हड़ताल।



लखनऊ, उ.प्र.। लखनऊ उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर। ऊर्जा मंत्री संग बैठक के पश्चात हुई बिजली कर्मचारियों की हड़ताल वापस लेने की घोषणा। जानकारी हो कि बीते कुछ दिनों से अपनी कुछ मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी लगातार हड़ताल पर थें, तथा उनके द्वारा प्रदेश के लगभग हर जिले में विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बिजली कर्मचारियों तथा सरकार के बीच के इस विवाद में आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में जनता के द्वारा बिजली की मांग को लेकर चक्का जाम कर प्रदर्शन भी किया गया था, जिसके पश्चात कर्मचारी नेताओं और ऊर्जा मंत्री के बीच हुए वार्ता के बाद कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई है। ऊर्जा मंत्री संग बैठक के पश्चात ऊर्जा मंत्री के द्वारा कर्मचारियों की सभी मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है तथा कर्मचारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाने का निर्णय लिया गया। इस सूचना के पश्चात कर्मचारियों ने अपना हड़ताल खत्म कर दिया तथा कानपुर वासियों ने भी राहत की सांस ली। सरकार तथा कर्मचारियों के इस निर्णय से सभी के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ