Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

भारतीय जनता पार्टी के ऊपर आम आदमी पार्टी ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप - कानपुर, उ.प्र.।

संवाददाता : ऋषि मिश्रा
कानपुर, उ.प्र.। भारतीय जनता पार्टी के ऊपर आम आदमी पार्टी ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप। उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन। विदित हो कि आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को आम आदमी पार्टी कानपुर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि सीएजी के खुलासे ने महाभ्रष्ट शासन की पोल खोल दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़क निर्माण से लेकर, आयुष्मान योजना, एवं अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य में भारी अनियमितता उजागर हुई है, जिस पर उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कारवाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान जिला प्रभारी आशुतोष सेंगर, जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला, महासचिव मुशीर सिद्दीकी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ