कानपुर, उ.प्र.। सनातन धर्म के विरुद्ध दिए गए विवादित एवं अशोभनीय बयान के विरुद्ध में ब्राह्मण समाज, हिन्दू शक्ति द्वारा कानपूर शहर स्थित घण्टाघर के पास दुर्गा माता मंदिर के सामने मंगलवार को लगगभग 10 बजे दिन में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूका गया। पुतला फुकने के क्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य विरुद्ध संस्था के कार्यकर्ताओ ने अपना विरोध जताते हुए नारेबाजी भी की। इस विरोध प्रदर्शन मेंसंस्था के कार्यकर्ता संतोष शुक्ला, विनोद शुक्ला, राजेश शुक्ला, ग्रीष्म अवस्थी, सुमित त्रिवेदी, राजीव शर्मा, अनुराग मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, इशांत नाथ शर्मा, हर्ष मिश्रा, आनंद कुमार द्विवेदी, शैलेंद्र शर्मा, अनूप बाजपाई, आशुतोष शुक्ला, विवेक तिवारी, मनीष तिवारी, चंद्रकांत द्विवेदी, नारायण दीक्षित, आशुतोष शुक्ला, पुलक मालवीय, पंकज शुक्ला, मनोज बाजपेई, अजय शुक्ला, विनायक शुक्ला, सौरभ सोनकर सहित सभी सनातनी लोग उपस्थित रहें।
0 टिप्पणियाँ