Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

वरीय पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार में सुनीं 30 लोगों की समस्याएं

गया। आज दिनांक 04 दिसंबर 2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें आमजनों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में कुल 30 लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।

वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी उपस्थित लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान महोदय ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाए।

जनता दरबार में शामिल लोगों ने वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ ध्यान देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ