Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

पुलिस पर हमला: एक अभियुक्त गिरफ्तार, छापेमारी जारी

गया। बोधगया थाना क्षेत्र में मोबाइल लौटाने के नाम पर फिरौती मांगने और पुलिस पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रुस्तम कुमार पासवान (निवासी- बापुनगर, थाना- बोधगया) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2024 को मोबाइल गुम होने की सूचना देने वाली वादिनी से फिरौती की मांग की गई थी। जब पुलिस ने कार्रवाई की तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली।

इस मामले में पहले भी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ