Ticker

12/recent/ticker-posts

एक रफ़्तार समय संचार

एक रफ़्तार समय संचार - सच्ची खबर अंदाज नया - करंट न्यूज, हिंदी न्यूज, बिहार न्यूज, यूपी न्यूज, झारखंड न्यूज, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज, न्यूज से जुड़ी सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं

गया पुलिस और STF की संयुक्त कारवाई में लूट एवं डकैती कांड का आरोपी गिरफ्तार

गया, 13 दिसंबर: गया पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में लूट और डकैती के कई मामलों में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी इमामगंज थाना क्षेत्र में कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी से हुए 12 सितंबर 2023 की लूटकांड में फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, उक्त लूट में चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर कंपनी के कर्मचारी से बैग छीनकर फायरिंग करते हुए भागने का दुस्साहसिक कृत्य किया था। मामले में इमामगंज थाना में केस दर्ज किया गया था और वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।

टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की। 12 दिसंबर 2024 को इमामगंज थाना और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी अजय पासवान, निवासी बड़का पिंडरा, थाना हंटरगंज, जिला चतरा (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में इस मामले के दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस गिरफ्तार अपराधी के अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है, वहीं अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ